फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मदद के नाम पर नंबरदार के पौत्र से एक लाख की साइबर ठगी

Sun, 10 Sep 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव रसोई निवासी नंबरदार के पौत्र से मदद के नाम पर एक लाख रुपये की साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पास उनके परिचित नंबरदार ने कॉल कर उनके जानकार की मदद करने को एक लाख रुपये खाते में डालने को कहा था। बाद में रुपये वापस मांगे गए तो पता लगा कि साइबर ठगों ने उनसे ठगी की है। इतना ही नहीं उनके परिचित नंबरदार से भी एक लाख रुपये ऐंठे गए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव रसोई निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह रघुबीर नंबरदार के पौत्र हैं। उनके पास उनके दादा के दोस्त नंबरदार लहणा सिंह ने 4 सितंबर को कॉल की थी कि उनके जानकार केवल गुप्ता के परिचित अस्पताल में भर्ती है। केवल गुप्ता ने उन्हें कॉल कर कहा है कि वह अमेरिका में है। ऐसे में अपने परिचित की मदद नहीं कर सकते।
विज्ञापन

उन्होंने लहणा सिंह को उनकी मदद करने को कहा था। उनके दिए खाते में उनके दादा के दोस्त लहणा सिंह ने एक लाख रुपये डलवा दिए थे। साथ ही उनके पास कॉल कर एक लाख रुपये उन्हें भी डालने को कह दिया। उन्होंने लहणा सिंह के अपने दादा के दोस्त होने के चलते एक लाख रुपये उनके दिए गए खातेे में डाल दिए थे।
विज्ञापन

वह खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का है और किसी श्वेता महात्मा के नाम पर है। उन्होंने 90 हजार व 10 हजार की दो ट्रांजेक्शन उनके खाते में कर दी। उसके बाद लहणा सिंह से 50 हजार रुपये और मांगे तो उन्होंने मना कर दिया था। उन्होंने बाद में अपने परिचित गुप्ता को कॉल की तो उसने पैसे नहीं लेने की बात कही थी। पीड़ित ने कुंडली थाने में शिकायत दी। राशि जबलपुर स्थित खाते में डाली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें