फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 81 जगह बिजली चोरी पकड़ी, 26.40 लाख रुपये जुर्माना

Sun, 10 Sep 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत की एक कॉलोनी में बिजली कनेक्शन काटते कर्मचारी। स्रोत : बिजली निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गर्मी में लगातार बढ़ रहे बिजली लोड को कम करने के उद्देश्य से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से शुक्रवार रात बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापामार कार्रवाई की गई। बिजली लाइन पर कुंडी डालकर चोरी करने वालों पर 16 टीमों ने रात 11 से शनिवार सुबह 5 बजे तक बड़े स्तर पर अभियान चलाया। 81 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरों पर 26.40 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
गर्मी के दौरान बिजली की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में बिजली चोर एयर कंडीशनर (एसी) तक को डायरेक्ट चोरी की बिजली से चला रहे हैं। चोरी की बिजली से खपत भी ज्यादा हो रही है और अघोषित कट ज्यादा लगने से हर किसी को दिक्कत हो रही है। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार रात 11 बजे अभियान शुरू करते ही आला अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में उतरे। अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी ले रहे थे। उनका कहना है कि मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद लाइनलॉस अधिक होने वाले क्षेत्र की पहचान की गई और 16 टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

जिलेभर में शनिवार सुबह 5 बजे तक 81 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई और 26.40 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। इन सभी लोगों को अगले 24 घंटे में निगम की ओर से नोटिस दे दिया जाएगा, जिसके एक सप्ताह के अंदर सभी को जुर्माना राशि का भुगतान करना होगा। बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं ने जल्द ही जुर्माना नहीं भरा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विजिलेंस थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बिजली चोरी से राजस्व को हो रहा नुकसान
उपभोक्ताओं को अघोषित कट और ओवरलोड की वजह से लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। बिजली चोरी से सरकार को राजस्व का नुकसान तो होता ही है। वोल्टेज कम-ज्यादा होने की वजह से घर में उपकरणों के भी खराब होने की आशंका बनी रहती है। इससे ईमानदार उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन


जिलेभर में छापामार कार्रवाई करते हुए 81 जगहों से बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली कनेक्शन काटकर जुर्माना लगा दिया गया है। अगर जल्द ही जुर्माना नहीं भरा तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
- गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें