फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आर्ट फेस्ट में छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे कल्पना के रंग

Thu, 26 Dec 2024 11:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए आर्ट फेस्ट-2024 का आयोजन किया गया। इसमें सोनीपत के विभिन्न स्कूलों से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का परिचय दिया। चित्रकला प्रतियोगिता मेें छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर कल्पना के रंग उकेरे। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने दीप प्रज्वलित कर कर आर्ट फेस्ट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि किसी भी देश की पहचान है वहां की कला और संस्कृति होती है। नई शिक्षा नीति में इस बात पर जोर दिया गया है। चार वर्गों में बांटी गई प्रतियोगिता में सभी वर्गों के पहले तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। स्कूल चेयरमैन सुधीर जैन ने डीईओ नवीन गुलिया को स्मृति चिह्न व शाॅल भेंट की। इस दौरान कलाश्री अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश आकाश, निदेशक ध्रुव जैन, वंशज जैन व स्कूल प्राचार्य गीता चोपड़ा के साथ अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें