फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा कर्मियों के समर्थन में पक्के व पे रोल सफाई कर्मी भी हड़ताल में शामिल, चरमराई सफाई व्यवस्था

Tue, 04 Feb 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मी अपनी मांगाे को लेकर नारेबाजी क
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र के संविदा सफाई कर्मियों के समर्थन में पक्के व पे रोल सफाई कर्मी भी सोमवार को हड़ताल में शामिल हो गए। इसके चलते बाजारों और अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए। सफाई नहीं होने के कारण बाजारों में दुकानदारों व खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई के लिए निगम स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने के कारण शहर में हालात बिगड़ गए। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का दो दिन में समाधान नहीं किया तो नगर निगम कार्यालय पर ताला जड़ देंगे।
विज्ञापन


निगम क्षेत्र में रोजाना 180 टन कूड़ा निकलता है। शहर की स्वच्छता में 1294 कर्मचारी अपना योगदान देते हैं, लेकिन अधिकारियों व सरकार की ओर से सफाई कर्मियों की सुनवाई नहीं की जा रही है। इसकी वजह से संविदा कर्मियों के हड़ताल के समर्थन में सोमवार को पे रोल व पक्के सफाई कर्मियों को मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी। नगरपालिका कर्मचारी संघ के सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निगम प्रशासन व सरकार ने दो दिन में उनकी सुनवाई नहीं की तो बुधवार से निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा। निगम कार्यालय में अधिकारियों को घुसने नहीं दिया जाएगा।

सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से सोमवार को बाजारों व अधिकांश वार्डों में स्थिति खराब रही। नियमित रूप से कचरा उठान न होने के कारण पहले ही कचरे के ढेर लगे हुए थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद हालात और भी बिगड़ गए। वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, व 13 में 80 पक्के सफाई कर्मचारी, 234 पे रोल कर्मचारी काम कर रहे हैं। अन्य 15 वार्ड में 980 संविदा कर्मियों से काम लिया जाता है। टेंडर खत्म होने के बाद संविदा कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। इससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजा भाई व ठेका सफाई कर्मचारी प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि संविदा सफाई कर्मचारी 20 दिन से तीन माह के वेतन की मांग को लेकर बैठे हुए हैं। उनकी मांग है कि पे रोल कर्मियों को पक्का किया जाए। पक्के कर्मियों की रुकी हुई एलटीसी दी जाए। समान काम समान वेतन का एरियर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें