फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह माह में प्रदेश के 21 लाख 91 हजार पात्र आयुष्मान लाभार्थी बने

Thu, 04 Apr 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या में प्रदेश के अंदर लगातार इजाफा हो रहा है। छह माह के अंतराल में ही योजना के 21.91 लाख पात्र बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए आयुष्मान लाभार्थियों की सूची जारी की है। विभाग की ओर से पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने का आह्वान किया जा रहा है। ऐसे जरूरतमंद लोगों की संख्या काफी अधिक है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में कई बार इन गंभीर बीमारियों के कारण लोगों की मृत्यु तक हो जाती है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरानी सूची के अनुसार प्रदेश में अब तक 1.30 करोड़ पात्र थे। अब प्रदेश में योजना के पात्रों की संख्या बढ़ गई है। इनकी संख्या बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई है। छह माह के अंदर 21.91 लाख आयुष्मान योजना के लाभार्थी बढ़े हैं। विभाग की ओर से अब तक 1.14 करोड़ लोग अपने आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अगले दो माह में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है।

जिला पुराने पात्र अब बढ़े आयुष्मान कार्ड बनाए
अंबाला 543223 619060 492713
भिवानी 670957 759975 625972
चरखी दादरी 261664 297429 245302
फरीदाबाद 722993 924098 497948
फतेहाबाद 552493 623101 502625
गुरुग्राम 478182 589123 387092
हिसार 999497 1135759 937622
झज्जर 420542 495763 377128
जींद 717666 818865 658040
कैथल 612360 691994 554247
करनाल 820668 938140 767667
कुरुक्षेत्र 546890 616361 506887
महेंद्रगढ़ 488529 558023 475917
मेवात 687625 856920 464433
पलवल 581514 707135 477575
पंचकूला 218361 264388 183021
पानीपत 693781 809820 629497
रेवाड़ी 397686 481518 388326
रोहतक 478172 564954 430469
सिरसा 711666 820295 643652
सोनीपत 689334 813656 588685
यमुनानगर 706198 805686 657339
कुल 13000000 15191958 11492157



प्रदेश के अंदर छह माह में 21 लाख 91 हजार आयुष्मान लाभार्थी बढ़े हैं। क्रिड पोर्टल से मिले डाटा के अनुसार इन लोगों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें