फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना में जींद रोड पर सांगवान पेट्रोल पंप के सामने तूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ईसापुर खेड़ी का रहने वाला कुलबीर बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह रात को बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ लौट रहा था। उसके पीछे उसका भाई कुलवंत भी दूसरी बाइक पर घर जा रहा था। जब वह सांगवान पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो इसी दौरान आगे चल रही तूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने ट्रैक्टर को अचानक एक तरफ मोड़ दिया। जिससे कुलबीर की बाइक ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। कुलबीर के भाई कुलवंत ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना गोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने कुलवंत के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें