सोनीपत। गांव भंडेरी में पिता-पुत्र ने एक ग्रामीण के घर के बाहर फायरिंग कर दी। व्यक्ति के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव भंडेरी के रहने वाले शमशेर सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही महेंद्र व उसके बेटे आशीष ने उनके घर के बाहर फायरिंग कर दी। जब उसने फायरिंग किए जाने का विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने अवैध हथियार से फायरिंग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरोदा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।