फोटो 16: सोनीपत के गांव भोगीपुर स्थित गोरखनाथ तजी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त के दौरान मटकों में भ
गन्नौर। गांव भोगीपुर गांव स्थित गोरखनाथ तजी मंदिर में बाबा सुशील नाथ ठंडे पानी की जलधारा में तपस्या कर रहे हैं। बाबा सुशील नाथ 40 दिन तक प्रतिदिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 501 मटकों में भरे ठंडे पानी की जलधारा में तपस्या करेंगे। रविवार को 41वें दिन तपस्या का समापन होगा।
बाबा सुशील नाथ के अनुष्ठान में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जलधारा तपस्या के बाद बाबा सुशील नाथ ने ग्रामीणों को प्रवचन करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को दिन में 24 मिनट भगवान के नाम का जाप अवश्य करना चाहिए। यह माला जाप न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता भी लाती है। बाबा सुशील नाथ की जलधारा तपस्या पूरी होने पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर केशव अत्री, कमल, संजू, लोकेश, जतिन राठी, मोहित, दीपक, मोनू, सागर, करण, रोहित, सुमित मौजूद रहे।