फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में कचरा उठान व्यवस्था सुधारो, वरना अनुबंध होगा रद्द : मेयर

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते मेयर राजीव जैन। स्राेत: प्रवक्त
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान व्यवस्था में लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर नगर निगम ने जेवीएम कंपनी को चेतावनी दी है। मेयर राजीव जैन ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर हर घर से नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो कंपनी का अनुबंध रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार की मौजूदगी में बुधवार को हुई बैठक में मेयर राजीव जैन ने कहा कि निगम की ओर से कंपनी को हर माह समय पर भुगतान किया जा रहा है। इसके बावजूद निर्धारित संख्या के मुकाबले कम गाड़ियां चल रही हैं। कई वाहन पुराने हो चुके हैं और डंपिंग पॉइंट से भी समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।
मेयर ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कचरा उठाने वाली गाड़ियां कई क्षेत्रों में घरों तक नहीं पहुंच रही हैं। इसके चलते लोगों को मजबूरी में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालना पड़ रहा है। बैठक में संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, कंपनी महाप्रबंधक विमल जिंदल, प्लांट मैनेजर संजय मुरगई, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेंद्र कुमार, सतपाल सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें