फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से करवाएं लागू : डीईईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) कार्यालय में सोमवार को सोनीपत खंड के स्कूल मुखियाओं की बैठक हुई, जिसमें डीईईओ आदर्श ने स्कूलों में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों को सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। डीईईओ ने कहा कि जब तक इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया जाएगा, तब तक राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ा पाना मुश्किल होगा। उन्होेंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सभी शिक्षकों को इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए शिविर लगाकर प्रशिक्षण दिया गया है। शिविर में जो सीखा, उसे कक्षा में लागू कराने की जिम्मेदारी हमारी है, तभी प्रशिक्षण देने का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का परिवार पहचान पत्र बनवाएं। जिससे उन्हें सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके। स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में कार्य करें। स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा तो विद्यार्थी संख्या भी बढ़ेगी। बैठक में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं दी जाएं, इसमें किसी प्रकार की परेशानी आती है तो कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें