फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध रूप से दिल्ली ले जाई जा रही शराब पकड़ी

Thu, 09 Apr 2026 05:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। एनएच-44 पर कुंडली-सिंघु बॉर्डर के नजदीक पुलिस ने नाकाबंदी कर गांव खेड़ी दहिया निवासी प्रदीप को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बोलोरो में शराब भरकर दिल्ली की तरफ जा रहा था।

कुंडली थाना के एचसी सोमवीर बुधवार देर रात अपनी टीम के साथ जीटी रोड स्थित शराब ठेके के पास कुंडली-सिंघु बॉर्डर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान पानीपत की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी को रोककर चालक से पूछा तो उसने अपना नाम प्रदीप बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें पिछली और बीच की सीटों की जगह शराब की पेटियां भरी हुई थीं। जांच के दौरान गाड़ी से 38 पेटी देसी शराब और 9 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब अलग-अलग बैच नंबर की थीं। पुलिस ने अलग-अलग बैच की 8 बोतल सैंपल के तौर पर लेकर सील कर दी। शराब और गाड़ी को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आबकारी विभाग के निरीक्षक संदीप से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाएगी कि शराब कहां से लाई गई थी और दिल्ली की तरफ कहां सप्लाई की जानी थी। इंस्पेक्टर संदीप मलिक ने कहा कि मामले में नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें