फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वार्ड-14 में कूड़ा उठने या सफाई की समस्या है तो आज रखें बात

Tue, 30 Dec 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अगर आपके वार्ड 14 में नगर निगम से संबंधित कोई समस्या है और आप उसका समाधान चाहते हैं तो मंगलवार दोपहर को यह संभव हो सकता है। इसके लिए अमर उजाला की ओर से सुभाष नगर के नेताजी सुभाष पार्क में दोपहर 12 बजे जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
वार्ड-14 के नागरिक अपने वार्ड में घरों से कूड़ा न उठना, सफाई कर्मचारियों का न पहुंचना, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था में कमी, स्ट्रीट लाइट खराब रहना, पार्कों में स्वच्छता का अभाव से लेकर टूटी सड़कों व बाजारों से संबंधित तमाम समस्याएं नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन

वह मौके पर ही इन समस्याओं का यथासंभव समाधान करेंगे। वार्ड-14 से निगम पार्षद कंचन खुराना की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। यहां नगर निगम के संयुक्त आयुक्त वार्ड-14 के निवासियों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे। लोगों की भागीदारी से ही वार्ड से जुड़ी समस्याओं का निराकरण संभव है।
विज्ञापन

-
वार्ड-14 में ये काॅलोनियां हैं शामिल
पार्षद कंचन खुराना ने बताया कि नगर निगम के वार्ड-14 में माॅडल टाउन, सुभाष नगर, भरत कॉलोनी, झंग काॅलोनी, मानसरोवर काॅलोनी, दुर्गा काॅलोनी, चांद नगर, आदर्श नगर, अर्जुन नगर, पीजीआई कैंपस, न्यू चिन्योट काॅलोनी, श्रीनगर काॅलोनी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें