फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जल है तो कल है, इसको बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को सड़क यातायात नियमों की अनुपालना के साथ जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि दोनों विषय महत्वपूर्ण हैं, जिनके प्रति जागरूकता जरूरी है। प्राध्यापिका वंदना सचदेवा ने बताया कि कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह व विज्ञान माह समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण शर्मा व प्राध्यापिका डॉ. पिंकी दहिया मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज की छात्रा तमन्ना ने स्कूली छात्राओं को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को नियमों की पालना के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कहा कि जल है तो कल है, हम सबको मिलकर इसे बचाना चाहिए। इस मौके पर वक्ता डाॅ. प्रवीण शर्मा ने करियर काउंसिलिंग सेशन में छात्राओं को करियर निर्माण के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डाॅ. सोनिया मित्तल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम छात्राओं के लिए लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें