फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेट पर दवा लगाकर देसी तरीके से बताते थे गर्भ में लड़का-लड़की, दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेट पर देसी दवा लगाकर भ्रूण लिंग जांच करने का पर्दाफाश किया है। दिल्ली के नजफगढ़ स्थित हिमाचल आयुर्वेदिक दवाखाना में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान दवाखाना संचालक व दलाल को पकड़ लिया और उनके कब्जे से 25 हजार रुपये व 25 हजार की दवा बरामद की है। इसके बाद विभाग ने दोनों को पुलिस के हवाले छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोनीपत पीएनडीटी अधिकारी सुमित कौशिक को सूचना मिली थी कि दिल्ली के नजफगढ़ में आयुर्वेदिक दवाखाना में संचालक कमलेश लड़का और लड़के होने की जांच करता है। सिविल सर्जन डॉ. जय किशोर ने डॉ. सुमित कौशिक के नेतृत्व में डॉक्टर मोहित डबास ,डॉ दीपक कौशिक, डॉक्टर सृष्टि, मनोज व अमित राठी की टीम का गठन किया, जिसके बाद महिला को कमलेश के पास भेजा गया। कमलेश ने महिला से 50 हजार रुपये की नगदी ली और वह अपनी गाड़ी लेकर द्वारका में स्थित शिव आयुर्वेदिक स्टोर पर गया और वहां पर 25 हजार देकर दवाई लेकर वापस आया। दवाई लाने के बाद उसने महिला के पेट पर दवाई लगाकर देशी तरीके से लड़का होने की बात कही कि आपका पेट में लड़का है, टीम ने कार्रवाई करते हुए कमलेश को पकड़ लिया, इसके बाद कमलेश व बाबूलाल से पैसे बरामद कर लिए। पीएनडीटी अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक का कहना है कि अंदेशा है कि यह दोनों कमलेश और बाबूलाल पिछले लंबे समय से इस तरह से काम कर रहे थे। फिलहाल दोनों को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें