फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरकार ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो दिल्ली को चारों तरफ से जाम करेंगी खापें

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। लववंशीय खत्री खाप व जटवाड़ा 360 खाप भी अब दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उतर आई है। शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक निजी कार्यालय में लववंशीय खत्री खाप व जटवाड़ा 360 खाप की सामूहिक बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया है कि सात मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे खिलाड़ियों के धरने में पहुंचकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो किसान आंदोलन की तरह खापें भी दिल्ली के चारों तरफ सडक़ जाम करने से पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन

लववंशीय खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री ने बताया कि सभी खापों का धरने पर बैठे पहलवानों को पूर्ण समर्थन है। उन्होंने कहा कि जिस समय पहलवान बेटियां देश के लिए मेडल लेकर आई थी, उस समय पूरे देश में उन्हें सम्मान की नजर से देखा जा रहा था। वह अब अपने साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं तो उन्हें विशेष वर्ग का बता कर अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ी किसी जाति या किसी धर्म के नहीं होते। धरने पर बैठी बेटियां पूरे देश की बेटियां हैं, जिन्होंने पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया है। सरकार उनकी आवाज दबाने के बजाय बृजभूषण शरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, अन्यथा सभी खापें पहलवान बेटियों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी।
जटवाड़ा 360 खाप के प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि 56 इंच का सीना होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। सरकार को बृजभूषण शरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो जिस तरह किसान आंदोलन के समय जिस तरह दिल्ली को जाम कर दिया था उसी तरह खापें पहलवानों के समर्थन में फिर से दिल्ली जाम करने से पीछे नहीं हटेंगी। दिल्ली के अंदर पानी, दूध व राशन की आपूर्ति को भी बंद करवा दिया जाएगा। इस मौके पर दोनों खापों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें