फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़े तो 10 लोस सीट पर दर्ज कर सकते हैं जीत : ढांडा

Sun, 14 Jan 2024 04:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार को निजामपुर गांव में जनसभा कर 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव रैली का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़े तो सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सकते हैं। कांग्रेस पिछले चुनाव में सभी सीट हार गई थी। ऐसे में मिलकर चुनाव लड़ने से ही आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन

आप नेता ने कहा कि गठबंधन सरकार ने प्रदेश के किसानों को पोर्टल के नाम पर उलझा रखा है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल, फसल खराब हो तो पोर्टल, मुआवजा लेना हो तो पोर्टल। हरियाणा के किसान खेती करें या पोर्टल पर जानकारी दें। पोर्टल की वजह से ही एक लाख किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। सरकार ने किसानों की आय दोगनी करना तो दूर, कर्जे को तीन गुना करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार के इंतजार में हैं। सरकार ने जो सैकड़ों नौकरी निकाली थी उनको रद्द करने की घोषणा की है। प्रदेश में ऐसे हालत है कि सरकारी नौकरियों के 2 लाख पद खाली हैं। भाजपा सरकार में अब तक 40 भर्ती परीक्षाएं लीक हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर प्रदेश में आप की सरकार बनी तो रिक्त 2 लाख पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान वजीर ढांडा, अजमेर प्रधान, नवीन गौड़, राजेश सरोहा, महेंद्र छिक्कारा, सरोज बाला, संदीप मलिक और महेंद्र उर्फ झंडू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें