फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईसीएआई सोनीपत शाखा ने रजत जयंती वर्ष पर मनाया गौरव दिवस

Tue, 07 Jul 2026 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में आयोजित रजत जयंती महोत्सव के दौरान आईसीएआई सोनीपत शाखा की चेयरपर्सन व अन्य पद
विज्ञापन
सोनीपत। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सोनीपत शाखा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौरव दिवस–रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान रहे। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को देश की आर्थिक प्रगति एवं वित्तीय पारदर्शिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स राष्ट्र की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवा सीए देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। शाखा की चेयरपर्सन सीए राजेश रानी मलिक ने शाखा की 25 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने मुख्य अतिथि विधायक से सोनीपत शाखा के लिए स्थायी भवन के लिए भूमि आवंटित करवाने का विशेष अनुरोध किया ताकि शाखा की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों का और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन किया जा सके। इस पर विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान एनआईआरसी के चेयरमैन सीए नव्या मल्होत्रा, डॉ. संदीप मलिक, वाइस चेयरमैन सीए मोहन बंसल, सचिव सीए अक्षय गर्ग, कोषाध्यक्ष सीए ध्रुव कुच्छल, एनआईसीएएसए चेयरमैन सीए प्रतीक गुप्ता, इमीडिएट पास्ट चेयरमैन सीए विजय लठवाल, नितीश चुघ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें