फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआई ने जारी किया परिणाम, सोनीपत के 23 युवा बने सीए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की तरफ से शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें 23 युवाओं ने सफलता हासिल की है। जिले से 176 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। आईसीएआई की एनआईआरसी की सोनीपत शाखा के अध्यक्ष सीए अमित कुमार ने बताया कि परीक्षा में विनीत कुमार ने जिले में प्रथम रैंक, लक्षित अग्रवाल ने द्वितीय रैंक और शुभम जैन ने तृतीय रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

अमित कुमार ने बताया कि आईसीएआई हर साल नवंबर व मई माह में सीए की परीक्षाएं आयोजित करवाता है। इस वर्ष मई माह में हुई परीक्षा का शुक्रवार को परिणाम जारी किया गया। इस परीक्षा में जिले से 176 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमेें से 23 युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने में सफल हुए हैं। सोनीपत शाखा के अध्यक्ष सीए अमित कुमार, उपाध्यक्ष सीए वरुण वत्स, सचिव सीए पूजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए हितेश ढुल, कार्यकारी सदस्य सीए राजेश अरोड़ा, सीए शुभम गर्ग ने सभी नए चार्टर्ड अकाउंटेंट व उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि नए सीए का हर तरह से मार्गदर्शन किया जाएगा।
इंसेट
ये युवा बने सीए
सीए अमित कुमार ने बताया कि सीए के फाइनल परीक्षा परिणाम में नितिन गोडवानी, नीरज वशिष्ठ, ध्रुव कुच्छल, परुष आहुजा, अजय गर्ग, रोहित गुप्ता, शुभम गोयल, रुचिका, गौरव मदान, आशीष गुप्ता, मोहित रूहिल, जतिन, साहिल सूरी, दिलांशु गहलावत, सचिन सिवाच, गगन अरोड़ा, आशीष कुमार जिंदल, यतिन गाबा, परवीन दहिया व पारस दहिया सोनीपत में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने।
विज्ञापन

वर्जन
चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। जिसमें जिले के 176 युवाओं में से 23 युवा सीए बने हैं। सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को बधाई। नए सीए बने युवाओं का हर तरह से मार्गदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीए अमित कुमार, शाखा अध्यक्ष, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें