फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हाईवा ट्रॉला ने बाइक सवार को पीछे से रौदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 मोड़ बाईपास, रोहतक रोड पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार हाईवा ट्रॉला ने बाइक सवार सेक्टर-7 निवासी सुरेश कुमार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रॉला चालक बाइक सवार को सड़क पर रौंदता हुआ मौके से भाग गया। घायल को राहगीरों ने जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सुशील ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सेक्टर-9 मोड़ पर किसी काम से आए थे। उनके पिता सुरेश कुमार बाइक पर उसे लेने के लिए दिल्ली की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वह जीवन ज्योति अस्पताल से निकलकर सेक्टर-9 मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार हाईवा ट्रॉला आया। चालक ने लापरवाही से ट्रॉला चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेश कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद चालक ने ट्रॉला उनके ऊपर से उतर गया और ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने ट्रॉला चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुशील की शिकायत पर हाईवा ट्रॉला के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें