फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी का कत्ल: आंगन में खोदा था गड्ढा, दोस्त को बोरा उठाने के लिए बुलाया तो खुला राज; इसलिए पति ने मार डाला

Tue, 26 May 2026 01:51 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

सोनीपत में एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में भर दिया। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए घर के आंगन में गड्ढा खोद लिया। दोस्त को बोरा उठाने बुलाया तो उसे शव होने का शक हुआ। पुलिस पहुंची तो आंगन में खोदे गड्ढे में महिला का शव मिला।
विज्ञापन
Husband Murders Wife - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना की नई सब्जी मंडी के पीछे किराये के मकान में रहने वाले युवक संदीप ने पत्नी प्रियंका की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की कोशिश की। उसने पहले घर के आंगन में गड्ढा खोदकर शव दबाने का षड्यंत्र रचा लेकिन बाद में उसे बोरे में भर दिया। 
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने अपने दोस्त को बोरा उठाने के लिए बुलाया। उसे अंदर शव होने का शक हो गया। दोस्त ने पुलिस को बुला लिया। मूलरूप से गांव घड़वाल निवासी संदीप नई सब्जी मंडी के पास परिवार सहित रहता है। 

प्रियंका उसकी दूसरी पत्नी थी। उससे तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि संदीप पहली पत्नी को छोड़ चुका है। उसके बच्चे भी साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले वह बच्चों को गांव छोड़ आया था। संदीप शराब पीने का आदी था। 
विज्ञापन

अक्सर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार को किसी बात को लेकर प्रियंका और संदीप के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़न पर उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।
 

आंगन में गड्ढा खोदकर शव को दफनाने की कोशिश की
हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भर दिया। उसने मकान के आंगन में गड्ढा खोदकर शव को दफनाने की कोशिश की लेकिन षड्यंत्र सिरे नहीं चढ़ सका। इसके बाद उसने गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी अपने दोस्त निजामुद्दीन को घर बुलाया। आरोपी ने उससे कहा कि बोरे में लोहे का सामान है। उसे उठवाना है।
 

जब निजामुद्दीन बोरा उठाने पहुंचा तो उसे उसमें शव होने का शक हुआ। वह तुरंत वहां से निकल गया और अपने परिचितों को मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंची।

 

जांच के दौरान मकान के साथ खाली प्लॉट में खोदी गई नींव में रखा बोरा बरामद हुआ। पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें प्रियंका का शव था। पुलिस ने निजामुद्दीन की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में वारदात में संदीप के साथ उसके एक अन्य परिचित के शामिल होने का शक है। डीसीपी जितेंद्र गहलावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें