फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पत्नी को जलाकर मारने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। खेड़ी गुज्जर गांव में शराब के नशे में पेट्रोल से आग लगाकर पत्नी की हत्या के आरोपी पति विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

पानीपत के गांव छाजपुर निवासी कुशल ने गन्नौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी बहन कोमल (25) की शादी करीब चार साल पहले गांव खेड़ी गुज्जर निवासी विकास के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप था कि विकास शराब पीकर झगड़ा करता था।
शुक्रवार रात विकास ने शराब के नशे में पत्नी कोमल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आग लगने से कोमल गंभीर रूप से झुलस गई थी। बहन ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी विकास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें