फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दहेज प्रताड़ना के आरोप से आहत युवक ने किया आत्मदाह

विज्ञापन
मृतक सचिव का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बाघडू में दहेज प्रताड़ना व मारपीट के आरोप से परेशान युवक ने घर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर पत्नी, सास व साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बाघडू निवासी सचिव (28) की शादी करीब पांच साल पहले मोहाना थाना क्षेत्र के गांव की युवती से हुई थी। शादी के 3 साल बाद उसे बेटा हुआ था। उसके बाद से दंपती में विवाद चल रहा था। जिसके चलते सचिव की पत्नी ने उसके खिलाफ मोहाना थाना में दहेज प्रताड़ना व सदर थाना सोनीपत में मारपीट का केस दर्ज कराया था। बताया गया है कि दो-तीन दिन पहले सचिव की पत्नी परिवार में किसी मौत के बाद उसके घर पर आई थी, लेकिन दोनों का फिर झगड़ा हो गया। जिस पर उसकी पत्नी ने मारपीट का केस सदर थाना में दर्ज कराया था। आरोप है कि बुधवार रात को सचिव ने कमरा बंद कर पेट्रोल डालकर अंदर आग ली जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में सचिव के पिता मोहन के बयान पर सचिव की पत्नी, सास व साले के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का केस दर्ज किया है।
युवक ने घर के अंदर कमरा बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले में युवक की पत्नी, सास व साले के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार, प्रभारी, सदर थाना सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें