फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केमिकल फैक्टरी में मलबे के नीचे मिले मानव अवशेष

Mon, 28 Aug 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में घटनास्थल पर पुलिस व एफएसएल की टीम नमूने एकत्रित करती हुई। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में साईं एग्जीम केमिकल फैक्टरी में आग की घटना के छठे दिन मलबे के नीचे मानव अवशेष मिलने शुरू हो गए हैं। मलबे के नीचे अलग-अलग स्थानों पर मानव अवशेष के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। अवशेष फैक्टरी के भूमिगत टैंक से भी मिल रहे हैं।
पुलिस अनुमान लगा रही है कि आग के दौरान फटे सिलिंडरों की वजह से अवशेष अलग-अलग स्थान पर बिखर गए हैं। सूचना मिलने पर एसीपी गोरखपाल राणा व बड़ी थाना प्रभारी आशु राव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बता दें कि फैक्टरी में आग लगने के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित खेड़ी हटाना निवासी नफीस फैक्टरी में ही मैकेनिक का काम कर रहे थे। आग के बाद से उनका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अवशेष नफीस के हैं या नहीं। इसके लिए पुलिस अब इस अवशेषों का डीएनए लेकर उसके पिता के डीएनए से मिलान करवाएगी। अवशेष का पता लगाने के लिए परिजन सर्च अभियान दो दिन और जारी रखेंगे। उन्होंने और तेज गति से मलबे को हटवाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आज मधुबन लैब में भेजे जाएंगे अवशेष

एसीपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से मिले अवशेषों को एकत्रित कर लिया है। एफएसएल टीम से भी नमूने एकत्रित करवा लिए गए हैं। सोमवार को अवशेषों को डीएनए जांच करवाने के लिए मधुबन लैब भेज दिया जाएगा। अवशेषों का मिलान नफीस के पिता के डीएनए से करवाएंगे, ताकि उसकी पहचान हो सके। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें