फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पदक विजेताओं का किया स्वागत

Thu, 03 Oct 2024 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। राज्यस्तरीय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का खरखौदा के विद्यालय में स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता झज्जर के गांव खानपुर में आयोजित की गई थी। इसमें खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत व कांस्य पदक जीता था। अंडर-17 आयु वर्ग में सागर बाल्याण ने 100 व 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 400 मीटर रिले दौड़ में भविष्य, सागर, जतिन व हितेश ने रजत व आयुष ने 800 मीटर में कांस्य पदक जीता था। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता सागर बाल्याण का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 7 से 10 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें