फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रक्षाबंधन पर सोनीपत रोडवेज पर यात्रियों की भारी भीड़, निशुल्क यात्रा

Fri, 28 Aug 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर रोडवेज बस में सवार होने के लिए दौड़ती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले वीरवार को सोनीपत रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की संख्या बढ़ने लगी थी। दोपहर 12 बजे के बाद भीड़ और बढ़ गई।
विज्ञापन

दिनभर बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी रही। रोडवेज अधिकारियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े। बस अड्डे पर निरीक्षक तैनात किए गए और कार्यक्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को भी बुलाया गया। डिपो की करीब 196 बसें विभिन्न रूटों पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती रहीं। हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की विशेष सुविधा दी है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी। 15 वर्ष तक के बच्चे भी महिलाओं के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा दिल्ली और चंडीगढ़ की सीमा में भी मान्य होगी।
गोहाना में भी वीरवार दोपहर 12 बजे से महिलाओं और बच्चों के लिए सफर निशुल्क हुआ। निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाएं 11 बजे से ही बस अड्डे पहुंचने लगी थीं। यात्रियों को कई घंटे तक सरकारी बसों का इंतजार करना पड़ा। कुछ बस चालक रोहतक और पानीपत से आने वाली बसों को अड्डे के अंदर लाए बिना ही बाहर से निकल गए। इससे यात्रियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं बिना किराया दिए रोडवेज बसों में यात्रा कर सकेंगी। जिले में 196 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें