फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश इलाके में टैटू की दुकान के अंदर चल रहा था हुक्का बार, सात को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के पॉश इलाके गांधी चौक के पास टैटू की दुकान की आड़ में चलाए जा रहे हुक्का बार पर छापा मारकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हुक्का बार संचालक व हुक्का पीते छह युवक शामिल हैं। कोविड नियमों की अवहेलना करते हुए टैटू की दुकान में चल रहे हुक्का बार को शाम छह बजे के बाद भी खोला गया था। पुलिस ने मामले में हुक्का बार को जारी आदेशों के साथ ही कोविड-19 को लेकर जारी डीसी के आदेशों की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसआई लोकेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार देर शाम को टीम के साथ गांधी चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांधी चौक के पास ही न्यू लूक टैटू के नाम से चलाई जा रही दुकान की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा है। गांव कुमासपुर निवासी सुमित उर्फ टैटू दुकान में टैटू गोदने का काम करता है, लेकिन साथ ही इसकी आड़ में हुक्का बार चला रहा है। प्रदेश में सरकार ने वर्ष 2010 से हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा रखा है। साथ ही कोविड संक्रमण के चलते डीसी ने शाम छह बजे के बाद दुकान बंद करने के आदेश दे रखे हैं। उसके बावजूद वह कोविड नियमों की अवहेलना भी कर रहा है। जिस पर एसआई ने कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा से संपर्क किया तो वह बाहर मिले। जिस पर एसआई ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर तुरंत टीम तैयार की। पुलिस ने छापा मारा तो सुमित उर्फ टैटू वहीं मिला। वह वहां बैठे युवकों को कह रहा था कि हुक्का पी लो यह बिना निकोटीन के तंबाकू का है। पुलिस ने सुमित समेत छह अन्य युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान आशीष उर्फ आशी, आशुतोष उर्फ आंशू, साहिल, विक्रम, प्रशांत उर्फ शीलू व आरव के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से चार कांच के हुक्के, चार चिलम, हुक्का पाइप, 500 ग्राम निकोटीन तंबाकू मिला। पुलिस ने मामले में धारा 188 के साथ ही 4 (2) पॉयजन एक्ट-1919 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें