फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 केंद्रों पर 15132 अभ्यर्थियों ने दी लेवल-1 और 2 की परीक्षा, 2737 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
जीवीएम कॉलेज में एचटेट की परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दूसरे दिन रविवार को 31 केंद्रों पर लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल-1 (प्राइमरी) की परीक्षा हुई। दोनों सत्रों में 15 हजार 132 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2 हजार 737 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बारिश के बीच दोनों सत्रों की परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को बिना मानक पूरे किए केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के कारण दिनभर शहर में लगे जाम के बीच परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा हुई। इसके लिए सुबह आठ बजे ही परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू हो गया था। तेज बारिश और ठंड के बीच सुबह सत्र में 7953 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1471 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में लेवल-1 (प्राइमरी) की परीक्षा के लिए 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोपहर 3 बजे शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक हुई परीक्षा में 7232 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1266 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों सत्रों में चली परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल सभी मानक पूरे करने वाले परीक्षार्थियों को ही जाने की अनुमति दी गई। इसके अलावा देरी होने पर किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
वर्जन
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए रविवार को दो सत्रों में परीक्षा कराई गई। परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के लिए फ्लाइंग की टीमों का गठन किया गया। दोनों सत्रों में 15132 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2737 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगेंद्र सिंह हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें