फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एचएसवीपी कर्मियों ने मांग पूरी न होने पर जताया रोष

Wed, 09 Apr 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में लंबित मांगों को लेकर
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय परिसर में एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने राज्य कमेटी के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान राकेश त्यागी, संचालन उप प्रधान अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन

राज्य उप महासचिव मुकेश शर्मा व उप प्रधान रामपाल शर्मा ने बताया कि मुख्य प्रशासक से 26 दिसंबर 2024 को यूनियन के शिष्टमंडल की बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनी थी। अब तक उन मांगाें को पूरा नहीं किया गया है। इन 16 सूत्रीय मांगों में कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा, वंचित कर्मचारियों का नाम पोर्टल पर चढ़ाना, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, काम के समान वेतन, खाली पड़े पदों को भरना, पदोन्नति व मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी जैसी मांगें शामिल हैं।
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव बिजेंद्र चहल ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड विभाग के कर्मचारियों को एचएसवीपी में समायोजित करना, फील्ड कर्मचारियों को नगर निगम, नगर पालिका व जनस्वास्थ्य विभाग में भेजने का फैसला अनुचित है। अगर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह 17 अप्रैल को सभी परिमंडल कार्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्य प्रशासक के नाम ज्ञापन देंगे। फिर भी कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो 7 मई को प्रदेशभर के कर्मचारी पंचकूला मुख्यालय का घेराव करेंगे। बैठक में अशोक कुमार, अनिल मलिक, नरेश, जयदीप मलिक, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें