फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर में नौ को जुलूस निकालेंगे एचएसवीपी कर्मचारी

Tue, 06 Jan 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित एचएसवीपी कार्यालय परिसर में बैठक करते कर्मचारी। स्रोत: यूनि
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय परिसर में सोमवार को हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन व हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच की सामूहिक बैठक हुई। इसमें कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों व हुडा कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने बताया कि सरकार ने जॉब सुरक्षा के लिए नया पोर्टल 25 दिसंबर को लॉन्च किया है जिसमें कर्मचारियों को अपना रिकॉर्ड स्वयं ऑनलाइन अपलोड करना होगा। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों से रिकॉर्ड सत्यापन करवाने की प्रक्रिया को लेकर दिक्कतें आ रहे हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि 9 जनवरी को पंचायत भवन में दोपहर 12 बजे जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगें पूरी न होने पर 15 और 16 जनवरी को पंचकूला स्थित एचएसवीपी मुख्यालय पर राज्य कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में टीनू मदान, बिजेंद्र रिवाल, समेश कुमार, समय सिंह, सुरेश रोहिल्ला, ध्रुव कुमार, राकेश योगी, जितेंद्र सिंह, शुभम, महावीर नागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें