फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एचएसवीपी कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, 13 को देंगे धरना

Wed, 24 Sep 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के सदस्यों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारी गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस निकालकर लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष चंद्र को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपने के साथ चेतावनी दी कि अगर मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 13 अक्तूबर से दिवाली पर्व तक एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला में धरना दिया जाएगा।
कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के राज्य प्रधान महावीर सिंह नागर, राज्य महासचिव टीनू मदान, जिला प्रधान राकेश, जिला सचिव जितेंद्र ने बताया कि कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों की अप्रूवल 1 अक्तूबर से आगे तुरंत प्रभाव से दी जाए।
विज्ञापन

कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों की 58 वर्ष सेवा सुरक्षा गारंटी के साथ नियुक्ति की जाए। दिवाली से पहले कर्मचारियों और अधिकारियों को परफॉर्मेंस अवॉर्ड पूर्व वर्षों की भांति दिया जाए। इस दौरान हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष आरके नागर, ध्रुव कुमार, समेश कुमार, बसंत राठी, मोहित कुमार, सुनील चौहान, प्रदीप कुमार, रघुनाथ उर्फ कल्लू, सतीश शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें