फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एचएसवीपी कर्मचारियों का धरना जारी

Tue, 11 Aug 2026 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के सेक्टर-15 एचएसवीपी कार्यालय के गेट पर नारेबाजी करते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय के गेट पर कर्मचारियों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जॉब सिक्योरिटी ऑफर लेटर सत्यापन की समयसीमा 20 सितंबर तक बढ़ाने का विरोध किया। उन्होंने कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष सुरेश रोहिल्ला और जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने धरने की अध्यक्षता की। संचालन जिला सचिव योग प्रकाश नागर और जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह ने किया। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की करनाल, बहादुरगढ़, अंबाला समितियों ने समर्थन दिया। कर्मचारियों ने यूनियन से जुड़े सदस्यों पर मारपीट और धमकी के आरोप लगाए। उन्होंने संबंधित लोगों पर कार्रवाई और ऐसे कर्मचारियों को सोनीपत से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। यूनियन प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने अधिकारियों पर कर्मचारियों में गुटबाजी बढ़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें