फोटो 29: सोनीपत के गोहाना स्थित टीटू धर्मशाला में सनातन धर्म रामलीला कमेटी के रामलीला कलाकारो
गोहाना। सनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से मुगलपुरा स्थित टीटू धर्मशाला में आयोजित रामलीला में प्रभु राम व भरत का अभिनय करने वाले ऋतिक बावा व साहिल डंग को सम्मानित किया। रामलीला के इन दोनों कलाकारों को आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा ने सम्मानित किया गया।
कलाकार ऋतिक बावा व साहिल डंग के भरत मिलाप मंचन के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दोनों कलाकारों के इस अभिनय की दर्शकों ने खूब सराहना की। कलाकारों के इस उत्कृष्ट अभिनय को लेकर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा ने उनको सम्मानित किया। मुख्य वक्ता रमेश मेहता ने कहा भरत मिलाप एक भाई का दूसरे के प्रति नि:स्वार्थ प्रेम, त्याग एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। समारोह में आजाद सिंह डांगी, दलबीर आर्य, रमन भाटिया, हरभगवान चोपड़ा, रोहित वधवा, सुभाष आहूजा, रिंकू चावल व अंशुल मौजूद रहे।