फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहरवासियाें की कैसे बुझेगी प्यास, रेनीवाल के मोटर व जेनरेट खराब

Thu, 04 Apr 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के जाजल रैनीवेल का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है लेकिन पेयजल की सुचारु आपूर्ति के लिए नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कोई तैयारी नहीं की है। नगर निगम के जाजल रेनीवेल पर एक मोटर कई माह से खराब है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के गढ़ी बख्तावरपुर स्थित रेनी वेल पर दो मोटर व एक जनरेटर खराब पड़ा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने वीरवार को दोनों रेनीवेल पर पहुंचे। जहां अधिकारियों की उदासीनता सामने आई। मुरथल स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर सात में से दो ट्यूबवेल ही चल रहे हैं, एक ट्यूबवेल का स्टार्टर खराब है, एक के तार फूंके पड़े हैं। एक ट्यूबवेल का जोड़ टूटा हुआ है उससे पानी की लीकेज होती है। दो ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर रखकर कनेक्शन ही नहीं किया है। इस संबंध में राजीव जैन ने दोनों विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आग्रह किया है।

भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि ककरोई रोड पर निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र जो गत वर्ष तक तैयार होना था वह अभी भी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। अब जाजल एवं गढ़ी बख्तावरपुर रेनीवाल की व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो पेयजल संकट होना लाजिमी है। नगर निगम की ओर से विभिन्न मोहल्लों में लगाए गए ज्यादातर ट्यूबवेल की भी हालत खराब है।
विज्ञापन


राजीव जैन ने नगर निगम के अधिकारियों को यह भी लिखा है कि बूस्टिंग स्टेशनों पर अतिरिक्त मोटरों की व्यवस्था हो, जनरेटर तुरंत चलाने की हालत में हों और पानी के टैंकर भी आपातकालीन दशा में पेयजल सप्लाई के लिए उपलब्ध होने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें