फोटो 16: सोनीपत के मुरथल स्थित एक होटल में पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ विधायक
गन्नौर। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि गन्नौर में एनएच-44 के पास 537 एकड़ में एशिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय फल, फूल और बागवानी मंडी बनाई जा रही है। इसमें 14 राज्यों से माल आएगा, जिससे किसानों को बड़ा बाजार और युवाओं को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री शनिवार को पानीपत से दिल्ली जाते समय मुरथल स्थित एक होटल में रुके थे। गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने उनका स्वागत किया और अनाज मंडी की समस्या से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अनाज मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि मंडी वर्ष 2026 की शुरुआत में चालू हो जाएगी। उन्होंने वक्फ बोर्ड की जमीनों को लेकर कहा कि पहले एकतरफा कानून से दुरुपयोग हुआ। संवाद
फोटो 16: सोनीपत के मुरथल स्थित एक होटल में पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ विधायक