फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उम्मीद...गन्नौर को जल्द मिलेगा नया बस स्टैंड

Sat, 04 Oct 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 28: बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए विधायक देवेंद्र कादियान। प्रवक्ता
विज्ञापन
गन्नौर। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा गन्नौर का रोडवेज बस अड्डा अब नए रूप में नजर आएगा। करीब 36 साल पुराना और जर्जर हो चुका बस स्टैंड का ढांचा पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक देवेंद्र कादियान के प्रयासों से अब इस जगह पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया परिसर तैयार करने की योजना अंतिम चरण में है। शुक्रवार को बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए विधायक ने बताया कि तत्कालीन परिवहन मंत्री वेद सिंह मलिक के कार्यकाल में बना यह अड्डा बनाया गया था।
उस समय गन्नौर की आवश्यकताएं सीमित थी, लेकिन आज यात्रियों की संख्या, बसों की फ्रीक्वेंसी और सुविधाओं की मांग बढ़ चुकी है। कादियान ने बताया कि अब नई योजना के तहत बस अड्डे में एक साथ कई बसें खड़ी हो सकेंगी।
विज्ञापन

परिसर में दो मुख्य द्वार होंगे, जिससे यातायात का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। बस स्टैंड में यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, शुद्ध पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, रेस्टोरेंट, महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग हॉल और ड्राइवरों के लिए विश्राम कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।
पहली मंजिल पर रोडवेज प्रशासन के लिए कार्यालय बनाए जाएंगे। वहीं, जीटी रोड पर सर्विस लेन से सटी भूमि पर दुकान बनाकर उन्हें किराए पर देने की योजना है, जिससे विभाग को आय का नया स्रोत मिलेगा।
विधायक कादियान ने यह भी बताया कि गन्नौर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी 2026 तक शुरू हो जाएगी। ऐसे में नया बस अड्डा इस मंडी के लिए अहम भूमिका निभाएगा। यहां से लंबी दूरी की अंतरराज्यीय बसों का संचालन भी किया जाएगा। इसका लाभ यात्रियों काे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें