फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गुंडागर्दी, युवक से मारपीट कर बाइक जलाई

विज्ञापन
आईटीआई चौक के पास जली पड़ी युवक की बाइक। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के आईटीआई चौक के पास दिनदहाड़े कुछ हमलावरों ने एक बाइक सवार को रोककर उसकी पिटाई कर दी। युवक के आरोपियों से बचकर जाने के बाद हमलावरों ने उसकी बाइक को जला दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। हालांकि घायल का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। उसका पता लगने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को एक युवक बाइक पर सवार होकर आईटीआई चौक के पास गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान कुछ युवकों ने बाइक सवार को रोक लिया। उन्होंने उसे रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों से बचकर युवक वहां से भाग निकला। लोगों का कहना है कि इसके बाद हमलावरों ने उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद हमलावर फरार हो गए। सरेआम हुई घटना से हडक़ंप मचा रहा। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां से बाइक को क्षतिग्रस्त हालत में बरामद कर लिया। जिसके बाद बाइक को कब्जे में लेकर थाने में भिजवा दिया गया। हालांकि पुलिस को घायल युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने आसपास के लोगों से पता करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त बाइक को बरामद कर लिया गया है। बाइक सवार के बारे में पता लगाया जा रहा है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें