फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी ने चार हजार रुपये अधिक दिए, युवक ने लौटाया

Sat, 19 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा
विज्ञापन
note - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की खरखौदा शाखा में गुरुवार को रोहणा गांव निवासी एक युवक विनय कुमार ने अपने खाते से 24 हजार रुपये की राशि कैश निकलवाई। बैंक में भीड़ अधिक होने के कारण वहां पर युवक ने प्राप्त राशि नहीं गिनी। लेकिन जैसे ही वह अपने घर पहुंचा और रात्रि को पैसे गिनने लगा तो उसे पता चला कि बैंक कर्मचारी ने उसे गलती से 24 हजार की जगह 28 हजार रुपये की राशि दे दी है। इसके कारण बैंक के चार हजार रुपये की राशि अधिक आ गई है।
विज्ञापन


युवक ने ईमानदारी का परिचय दिया और शुक्रवार की सुबह स्टेट बैंक में पहुंचा और बैंक मैनेजर कर्मबीर सिंह को पूरी जानकारी दी। बैंक मनेजर कर्मबीर सिंह का कहना है कि ऐसे ही लोगों को ईमानदारी पर चलना चाहिए। इन दिनों बैंकों में सैकड़ों ग्राहकों से लेन-देन होता है। कई बार कर्मचारी से चूक हो जाती है। इसलिए अगर गलती से ज्यादा कैश चला जाता है तो उसे वापस बैंक में जमा करा दें। ताकि बैंक कर्मियों को कोई दिक्कत और परेशानी न हो। बैंक प्रबंधक कर्मबीर सिंह ने ईमानदार रोहणा निवासी विनय कुमार का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें