फोटो : सोनीपत के बार परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान न्यायाधीश व अधिवक्ता। स्रोत: ए
सोनीपत। बार परिसर में जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत की ओर से सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह सहित सभी न्यायाधीशों का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बार एसोसिएशन के प्रधान सोनू भारद्वाज मलिकपुर, सचिव संदीप खरब एवं सह सचिव कृतिका ने न्यायाधीशों का आभार व्यक्त किया।
बार प्रधान ने होली को आपसी प्रेम एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह ने अधिवक्ता समुदाय को होली पर्व की बधाई दी। संवाद