फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाजार में होली का खुमार, भीड़ अपार

Mon, 25 Mar 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बाजार में होली का खुमार है और यहां अपार भीड़ है। पर्व पर खरीदारी को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल है। रंग-गुलाल की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। पर्व पर सुरक्षा को लेकर चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। लोगों ने रंग गुलाल के साथ ही मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की भी खरीद की।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार कच्चे क्वार्टर, फैज बाजार, रोहतक रोड, बड़ा बाजार, सेक्टर-14 मार्केट, श्रीराम शर्मा चौक, गीता भवन आदि जगहों पर रंग-गुलाल, पिचकारी आदि की दुकानों, स्टाल व रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ लगी रही। पिचकारी व रंग खरीदने के लिए बच्चों की भीड़ ज्यादा नजर आ रही थी। लोगों ने रंग गुलाल के साथ ही टी-शर्ट, गुब्बारे व होली क्रेकर्स की खूब खरीद की। युवाओं का कलर स्प्रे भी खूब भा रहा था।



गुलाल पिचकारी बनीं आकर्षण का केंद्र

बाजार में इस बार गुलाल की पिचकारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पिचकारी के अंदर गुलाल भरा गया है। उसे पीछे से दबाने पर उसके अंदर से गुलाल का गुबार निकलता है। वह काफी आकर्षक दिखाई देता है। उसकी बाजार में खासी मांग है।
विज्ञापन




पुलिस रही मुस्तैद

पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद दिखी। जगह-जगह पुलिस कर्मी खड़े थे। कई जगह जाम की स्थिति भी बनती नजर आई, लेकिन पुलिस ने पहल कर वाहनों को निकाल दिया। हालांकि बेतरतीब खड़े वाहनों को नियंत्रित करने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन






होली पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंध कर दिए हैं। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को मुस्तैद कर दिया गया है। साथ ही पीसीआर, राइडर व डायल-112
की भी गाड़ियां नियुक्त रहेंगी। पर्व पर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा।

- राहुल देव, एसीपी शहर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें