फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी हत्याकांड : शूटर को शरण देने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर गुलशन ढाबे की पार्किंग में हमलावरों की गोलियों का शिकार हुए शराब कारोबारी सुंदर मलिक की हत्या में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जींद की नेताजी कॉलोनी निवासी बिटटू है। आरोप है कि उसने मामले में हमलावरों को शरण दी थी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन




मूलरूप से गांव सरगथल फिलहाल पटेल नगर निवासी शराब कारोबारी सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा (36) 9 मार्च की रात करीब दस बजे गुलशन ढाबा की पार्किंग में अपनी गाड़ी लेकर आया था। वह रात को गाड़ी में ही सो गया था। 10 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे एक कार में साथी संग आए दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सुंदर की हत्या कर दी थी। सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा कुख्यात नीतू दाबोदिया गैंग का शार्प शूटर रहा था। पुलिस ने मामले में सबसे पहले सुंदर के दोस्त गांव कैलाना निवासी सन्नी फोगाट उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया था। वह 9 मार्च को उसके साथ था। उसने ही सुंदर मलिक की गाड़ी में जीपीएस लगाकर उसकी लोकेशन हमलावरों को दी थी। दोनों की दोस्ती थी, उसने भाऊ गैंग से मिलकर अपने दोस्त की हत्या करा दी थी। बाद में पुलिस ने अगवानपुर के नवीन को पकड़ा था। जीपीएस के लिए उसने ही सिम बेचा था। उसके साथ ही रामनिवास उर्फ कल्लू बुसाना को भी गिरफ्तार कर लिया था। उस पर पुरानी रंजिश के चलते सुंदर को मरवाने का आरोप है। अब मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह की टीम ने मामले में आरोपी बिट्टू उर्फ पोला को मुरथल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।



एक हमलावर के साथ जेल में रहा है आरोपी



पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी बिट्टू उर्फ पोला ने सुंदर मलिक हत्याकांड के आरोपियों को शरण दी है। वह हमलावरों में एक साथ पहले जेल में रह चुका है। जहां से वह उन्हें जानता था। वारदात के बाद हमलावर उसके संपर्क में आए थे तो उसने उन्हें शरण थी। अब उससे रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ कर सबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन








शराब कारोबारी की हत्या के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन




संदीप धनखड़, एसीपी मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें