फोटो 07: सोनीपत के गोहाना स्थित अपने कार्यालय में लोगों से मुलाकात करते भाजपा के प्रदेश कार्यसम
गोहाना। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप सांगवान ने मंगलवार को गोहाना स्थित अपने कार्यालय में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अगर देश में पांच वर्ष के अंतराल में एक बार चुनाव होते हैं तो यह फैसला राष्ट्रहित में होगा। इससे समय और धन की बचत होगी। प्रदेशों में विधानसभा चुनाव के लिए और देश में लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग आदर्श आचार संहिता लागू होती है, जिसके कारण विकास कार्य बाधित होते हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगने के कारण प्रशासनिक कार्य भी रुक जाते हैं। ऐसे में देशहित को देखते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव का कानून बनना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित डॉ. राममेहर राठी, जितेंद्र शर्मा, जगदीप सांगवान, रामनिवास सांगवान, रीनू मलिक, पंकज शर्मा, सोनू मलिक भी मौजूद रहे। संवाद