फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों और रणबांकुरों को किया नमन

Wed, 28 Jan 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट के दौरान
विज्ञापन
सोनीपत। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों और रणबांकुरों को नमन किया।
विज्ञापन


तिरंगा फहराने के बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान हमें न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देता है। यह दिन देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विज्ञान, तकनीक, रक्षा, कृषि और सामाजिक क्षेत्र में भारत ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने भी शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन


परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

परेड कमांडर एसीपी निधि नैन के नेतृत्व में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड व विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद पीटी शो और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।
स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं और उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं, उनके उत्तराधिकारियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। झांकियों में शिक्षा विभाग प्रथम जबकि परेड में महिला पुलिस की टुकड़ी अव्वल रही। इस दौरान निवर्तमान मेयर राजीव जैन, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान आदि मौजूद रहे।

फोटो : सोनीपत के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट के दौरान

फोटो : सोनीपत के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट के दौरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें