फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनपेड़ा में 35 साल बाद दोहराया इतिहास, सर्वसम्मति से चुना सरपंच

विज्ञापन
गांव सनपेड़ा में सर्वसम्मति से चुन जाने के बाद शपथपत्र के साथ प्रमोद ढाका। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खंड के गांव सनपेड़ा के ग्रामीणों ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए गांव के सरपंच व 12 वार्डों में से 9 वार्डों के पंचों को सर्वसम्मति से चुन लिया है। हालांकि अन्य तीन वार्डों में भी एक नाम पर सहमति बनवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने 35 साल बाद इतिहास दोहराते हुए सरपंच प्रमोद ढाका सहित 12 वार्डों में से 9 वार्ड के पंच सर्व सहमति से चुन लिए हैं। इससे पहले 1987 में मांगेराम को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों की तारीख की घोषणा होने के साथ ही गांव में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई थी। शुरुआती चरण में सरपंच पद के लिए दो व पंच पदों के लिए कई उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक चुके थे। सभी ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिए थे। हालांकि सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंचायत चुनने के लिए गांव में एकमत होने का फैसला लिया। पंचायत में सभी ने एकमत होकर सरपंच पद के लिए प्रमोद ढाका के नाम पर सहमति जताई। वहीं 12 वार्डों में से 9 में पंचों का चयन सर्वसम्मति से किया है।
एमबीए पास प्रमोद ढाका करते हैं व्यापार
सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए प्रमोद ढाका ने बताया कि उन्होंने एमबीए पास की है। नौकरी न करके अपना व्यापार शुरू किया। गांव की सरपंची से उनका पुराना नाता है। एक बार पहले उनके ताऊ 1998 से लेकर 2003 तक सरपंच रह चुके हैं। प्रमोद ने कहा कि अधिकारियों से मिलकर गांव के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयास करेंगे। सरकार से गांव में स्टेडियम बनवाने की मांग भी रखेंगे। ग्रामीणों की सहमति से विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर गांव को प्रदेश की नंबर वन पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें