फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिंदू परिषद ने 11000 हनुमान चालीसा का किया पाठ

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के डबल स्टोरी में हनुमान चालीसा का पाठ करते पं. सुयश शास्त्री। स्रोत: परिषद - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में डबल स्टोरी में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक 11000 हनुमान चालीसा पाठ किया गया। पं. सुयश शास्त्री के संरक्षण में सभी ने एक स्वर से हनुमान चालीसा पाठ का गायन किया। सुयश शास्त्री की आवाज से पूरा वातावरण भक्तिमय हुआ। संगठन की ओर से हनुमान जी को सवा मन लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएसएमई चैंबर ऑफ कॉमर्स के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद जैन, संगठन मंत्री रामानंद, संजय चौधरी, राकेश मदान, अजय जैन भी पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मेधावी रंजन शर्मा ने संगठन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संदर्भ में सभी को अवगत कराया। इस दौरान अश्विनी श्रीधर, विशाल निगम, सतीश शर्मा, सुनीता श्रीधर, डॉ. प्रियंका शर्मा, प्रवीन, प्रदीप, विमल, विक्रम, विनोद भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें