फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज भी रद्द रहेंगी हिमाचल, इंटरसिटी व पठानकोट एक्सप्रेस

Thu, 28 Nov 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
दिल्ली मंडल के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल के साहनेवाल-अमृतसर के बीच चिहेरू स्टेशन पर चल रहे मरम्मत कार्यों के चलते 28 नवंबर तक यातायात ब्लॉक लिया है। ऐसे में बुधवार को लंबी दूरी की हिमाचल एक्सप्रेस व अप-डाउन की इंटरसिटी एक्सप्रेस व पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहीं।
विज्ञापन

पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली-अंबाला रूट व लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी, साथ ही अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही।
रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते बुधवार को पठानकोट से दिल्ली रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 22430) पठानकोट एक्सप्रेस व दिल्ली से पठानकोट रूट की (ट्रेन संख्या 22429) पठानकोट एक्सप्रेस रद्द रही। पठानकोट एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर दोपहर बाद 3:39 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं, अमृतसर से दिल्ली रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 12460) इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली से अमृतसर रूट की (ट्रेन संख्या 12459) इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी बुधवार को रद्द किया गया था। इंटरसिटी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर दोपहर 12:50 व 3:07 बजे ठहराव निर्धारित किया गया। हिमाचल के दौलतपुर चौक से दिल्ली रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 14054) हिमाचल एक्सप्रेस रद्द रही। ऐसे में लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आज से फिर यातायात ब्लॉक, चार ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
रेलवे ने सकौती टांडा यार्ड में प्रोटेक्शन प्लेट लांच करने, राजपुरा-बठिंडा खंड व पटियाला स्टेशन पर चल रहे दोहरीकरण कार्य को लेकर 28 नवंबर से 8 दिसंबर तक यातायात ब्लॉक लिया है। ऐसे में दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली अप-डाउन की दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करके चलाया जाएगा। (ट्रेन संख्या 11057-11058) दादर एक्सप्रेस को 28 नवंबर से 8 दिसंबर तक राजपुरा, सरहिंद, साहनेवाल व लुधियाना के रास्ते चलाया जाएगा। दादर एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 4:44 बजे व शाम को 6:45 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं (ट्रेन संख्या 14507-14508) बठिंडा एक्सप्रेस का 2 से 8 दिसंबर तक पंजाब के दौन कलां स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रहेगा। इन ट्रेनों का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 11:19 बजे व शाम को 1:38 बजे ठहराव निर्धारित है।
-
रेलवे की ओर से विभिन्न जगह चल रहे मरम्मत व दोहरीकरण कार्य के चलते यातायात ब्लॉक लिया जा रहा है। यातायात ब्लॉक के चलते बुधवार को लंबी दूरी की पांच एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहीं। 28 नवंबर से दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली अप-डाउन की दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर परिचालन किया जाएगा। रेलवे यात्रियाें की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें