फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एचएचआरसी चेयरपर्सन ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
वृद्धाश्रम में बुजुर्ग से बातचीत करते चेयरपर्सन जस्टिस ललित बत्रा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरसी) के चेयरपर्सन जस्टिस ललित बत्रा ने वीरवार को मॉडल टाउन स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों की जीवनशैली, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों को फलाहार वितरित कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
विज्ञापन

जस्टिस ललित बत्रा ने कहा कि वृद्धजनों को अपनेपन का अहसास कराया जाना चाहिए और उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की समय-समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने और आपात स्थिति में एंबुलेंस की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों को आध्यात्म से जोड़ने पर भी जोर दिया।
जस्टिस ललित बत्रा ने भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को मरम्मत कार्य कर परिसर को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को पार्क के रखरखाव में सुधार करने को भी कहा। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी और अन्य स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा और एडीसी राहुल मोदी समेत अन्य अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विश्रामगृह में बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें