फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 को दिया जा रहा बढ़ावा

Mon, 24 Feb 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर लोगों को जागरूक करने के लिए चस्पाया गया हेल
विज्ञापन
सोनीपत। यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो हेल्पलाइन नंबर 104 डायल करके चिकित्सक से उपचार संबंधी परामर्श ले सकेंगे। नंबर डायल करने के बाद मरीज को लक्षण बताने होंगे। उसके बाद उसे उपचार के बारे में बताया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोगियों की सुविधा के लिए नई पहल की गई है। साथ ही अगर स्वास्थ्य कर्मी पैसे मांगता है तो हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। यह नंबर राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्रदान करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल, उपमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पोस्टर चस्पा करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके लोग स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। अस्पतालों की जानकारी, चिकित्सक की उपलब्धता की जानकारी ले सकेंगे। इस नंबर के जरिए मरीज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। जैसे दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य जांच, और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं ले सकेंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और सुलभ बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में समस्याएं होती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए लंबी यात्रा न करनी पड़े। हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके आमजन दवाओं की अनुपलब्धता, स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी और अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन




मुख्य उद्देश्य

- स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक सुलभ बनाना।

- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान प्रदान करना।

- दवाओं की अनुपलब्धता जैसी समस्याओं को तुरंत हल करना।
- स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नागरिकों की शिकायतों को रिकॉर्ड करना।



स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया है। लोग किसी भी समय हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन


- डाॅ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें