फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में रोहतक रोड आरओबी पर हाइट गेज टूटा, रोक के बावजूद गुजर रहे भारी वाहन

Sat, 09 Nov 2024 03:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में ओवरब्रिज से भारी वाहनों के गुजरने से किसी अनहोनी का खतरा भी मंडरा सकता है। हालांकि रोहतक रोड आरओबी भारी वाहनों की आवाजाही के लिए कितना सुरक्षित है, इसको लेकर रेलवे को आईआईटी रुडक़ी की सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
रोहतक रोड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में रोहतक रोड स्थित 32 वर्ष पुराने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कमजोर होने के चलते तीन दिन पहले बुधवार को यहां से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया था। आमजन की सुरक्षा के चलते हाइट गेज लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही बंद की गई थी, लेकिन तीन दिन के अंदर ही किसी वाहन की टक्कर से हाइट गेज टूट गया। ऐसे में रोक के बावजूद आरओबी पर भारी वाहन फिर से गुजरने लगे हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर आरओबी को भारी वाहनों के लिए असुरक्षित बताते हुए इसे बंद करने की मांग की थी। पत्र पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने हाइट गेज लगाकर पुराने आरओबी को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया था। भारी वाहनों के लिए नए आरओबी से ही आवाजाही रखी गई थी। वहीं, शुक्रवार रात किसी वाहन की टक्कर से हाइट गेज साइड से टूट गया। इसके बाद आरओबी से भारी वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो चुका है।

मंडरा सकता है अनहोनी का खतरा
ओवरब्रिज से भारी वाहनों के गुजरने से किसी अनहोनी का खतरा भी मंडरा सकता है। हालांकि रोहतक रोड आरओबी भारी वाहनों की आवाजाही के लिए कितना सुरक्षित है, इसको लेकर रेलवे को आईआईटी रुडक़ी की सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है। ओवरब्रिज खरखौदा की ओर से शहर में आवागमन करने वाले वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। यहां से रोजाना करीब 10 हजार भारी वाहन गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग ने रोहतक रोड ओवरब्रिज के एक हिस्से को वर्ष 1992, जबकि दूसरे हिस्से को वर्ष 2014 में बनाया था।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले भी की गई थी आरओबी की मरम्मत
रेलवे की ओर से मार्च 2023 में पुराने आरओबी की मरम्मत की गई थी। इस दौरान पुराने आरओबी से आवाजाही बंद की गई थी। उस समय रेलवे ने मुख्यालय पत्र लिखकर आईआईटी रुडक़ी से सर्वे कराया था। सर्वे में आईआईटी टीम ने निरीक्षण के दौरान पुराने आरओबी से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के संकेत दिए थे। इसके बाद रेलवे ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था।



प्रतिक्रिया
रोहतक आरओबी पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की गई है। पहले लगाया गया हाइट गेज छोटा था, अब इसका आकार बढ़ाने के लिए कहा गया है। आईआईटी रुडक़ी की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आरओबी भारी वाहनों की आवाजाही के लिए कितना सुरक्षित है। -नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे।
विज्ञापन


उपायुक्त से मंजूरी लेने के बाद बुधवार को रोहतक मार्ग पर हाइट गेज लगाकर पुराने आरओबी पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। शुक्रवार रात को किसी वाहन की टक्कर से हाइट गेज साइड से टूट गया था। अब इसका आकार बढ़ाकर लगाया जाएगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें