फोटो : 09: सोनीपत में गोहाना रोड पर नदी की तरह बह रहा बारिश के पानी में फंसे वाहन खींचते लोग। स
सोनीपत। रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने शहर का मंजर बदलकर रख दिया। तीन घंटे की मूसलाधार बारिश में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई।
प्रमुख कालोनियों में पानी घुसने और शनि मंदिर के समीप अंडरपास में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जिले में शाम तक 108 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर पानी भरने से कई वाहन बंद हो गए और लोग उन्हें घसीटते हुए नजर आए।
बाजारों में भी दुकानों के भीतर पानी घुसने से व्यापारी और ग्राहक दोनों ही परेशान हो गए। सबसे बुरी स्थिति बस स्टैंड की थी, जहां चारों तरफ से पानी भर गया था। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, और उन्हें कई घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा।मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसलें खराब हो सकती हैं। सोनीपत के अलावा गन्नौर, राई और खानपुर कला में भी तेज बारिश हुई।
इसके कारण इन इलाकों में भी जलभराव और यातायात की समस्या सामने आई। नागरिक प्रशासन और नगर निगम को इन जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।
फोटो : 09: सोनीपत में गोहाना रोड पर नदी की तरह बह रहा बारिश के पानी में फंसे वाहन खींचते लोग। स