फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में जमकर बरसे मेघ, शहर में बूंदाबांदी

Fri, 30 Jun 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- गोहाना में बारिश के बाद जलमग्न सड़क से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। सोनीपत में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई तो गोहाना शहर में जमकर बारिश हुई। जिससे गोहाना शहर की सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

सोनीपत शहर में सुबह करीब 8 बजे कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी शुरू हुई तो कुछ देर बाद बंद हो गई। दोपहर बाद फिर धूप खिल गई। वहीं गोहाना में जमकर बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे की तेज बारिश में शहर जलमग्न हो गया। गोहाना में जहां 18 एमएम बारिश हुई, वहीं खानपुर कलां में 42 एमएम हुई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पानी निकासी के दावों की खुली पोल
सुबह हुई बारिश ने गोहाना शहर से पानी निकासी के दावों की पोल खुल गई। डेढ़ घंटे की बारिश में सड़कें जलमग्न हो गईं। यहां पर सोनीपत रोड, सिविल रोड, बरोदा रोड, जींद रोड, पार्क रोड पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराई गई है नालों की सफाई
नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी का कहना है कि नालों की सफाई कराई गई है। तेज बारिश होने के कारण कई मार्गों पर जलभराव हुआ था, लेकिन कुछ देर बाद ही पानी निकासी हो गई थी।
आगामी कुछ दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे। आगामी सप्ताह में फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। -प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें